जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

      Date:

      • 83 आवेदनों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश, समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

          जनदर्शन

          जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) का लाभ दिलाने, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, बैंक ऋण, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों और मांगों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर...

              मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य...