Thursday, February 26, 2026

महिलाओं, किसानों व युवाओं के लिए ऐतिहासिक बजट : गोपाल मोदी

Date:

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का तीसरा बजट पेश किया, जिसे उन्होंने संकल्प बजट का नाम दिया। कुल 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मूलमंत्र ज्ञान और गति के माध्यम से समावेशी विकास है। बजट का फोकस अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और लाइवलीहुड सशक्तिकरण पर रखा गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बजट की सराहना करते हुए इसे आमजन, किसान, युवा, महिला और व्यापारी वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने वाला ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है। इसके तहत 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली बेटियों को 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु नई कल्याणकारी योजनाएँ, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद, पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं में अतिरिक्त बजट, शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि में वृद्धि शामिल हैं। बस्तर अंचल के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का नि:शुल्क उपचार, 1,600 नई नियुक्तियाँ और 250 नई एमबीबीएस सीटें का प्रावधान किया गया है।

अन्नदाताओं और किसानों के लिए सहूलियत

किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि यंत्रों पर अनुदान, आधुनिक खेती को बढ़ावा, फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा राहत योजनाओं को मजबूत करने के लिए बजट बढ़ाया गया है।

सड़क और ग्रामीण विकास पर जोर

मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस योजना से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, 36 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। गोपाल मोदी ने कहा कि यह संतुलित और जनहितैषी बजट राज्य की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा। इसमें ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाओं और युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। अंत में, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

अदाणी फाउंडेशन ने 41 गांवों के 36000 मरीजों को दिया नि:शुल्क उपचार

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामाजिक इकाई...

डीवीसीएम रैंक के नक्सली मल्लेश ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में डीवीसीएम रैंक...