सरकारी कॉलेजों के अतिथि व्याख्याताओं को राहत, अब पीरियड नहीं दिन के हिसाब से मिलेगा मानदेय

      Date:

      • प्रदेश के 343 शासकीय कॉलेजों में नई व्यवस्था जल्द लागू, प्रतिदिन 2 हजार रुपये और अधिकतम 50 हजार रुपये मासिक भुगतान

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के शासकीय कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं के मानदेय भुगतान की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग अब प्रति पीरियड भुगतान की जगह प्रतिदिन के आधार पर मानदेय देने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत अतिथि व्याख्याताओं को प्रतिदिन 2,000 रुपये तथा अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

          नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीरियड आवंटन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म होने की उम्मीद है। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। अब तक अतिथि व्याख्याताओं को 40 से 45 मिनट के एक पीरियड के लिए 400 रुपये और 60 मिनट के पीरियड के लिए 500 रुपये का भुगतान किया जाता था। एक दिन में अधिकतम चार पीरियड का मानदेय मिलने से कई व्याख्याताओं की आय प्रभावित होती थी। उनका आरोप था कि कुछ कॉलेजों में जानबूझकर कम पीरियड आवंटित किए जाते हैं, जिससे मासिक आय घट जाती है। इसी मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने मानदेय व्यवस्था की समीक्षा के लिए समिति गठित की थी। समिति ने प्रतिदिन के आधार पर भुगतान की सिफारिश की, जिसे अब लागू करने की तैयारी है।

          जल्द लागू होगी नई भुगतान व्यवस्था

          प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अधीन 343 शासकीय कॉलेज संचालित हैं। इनके अलावा शासकीय विश्वविद्यालयों में भी अतिथि व्याख्याता सेवाएं दे रहे हैं। दोनों को मिलाकर प्रदेश में करीब एक हजार अतिथि व्याख्याता कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। उसके आधार पर अतिथि व्याख्याताओं को अब प्रति पीरियड के बजाय प्रतिदिन 2,000 रुपये मानदेय देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

          अनुकंपा नियुक्ति मामले में उच्च न्यायालय का फैसला, कोरोना प्रभावित पात्रता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति नहीं रोकी जा सकती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एसईसीएल मुख्यालय में भू-जल संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में...