धोनी के जन्मदिन पर स्टेडियम पहुंचे, वैभव फिर नहीं चले
नॉटिंघम (AkhandBharatHNKP.Com)। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 125 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार है। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई, जो इस प्रारूप में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर है।

इससे पहले भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर 74 रन था, जो वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बना था। वहीं इससे पहले भारत को टी-20 में सबसे बड़ी हार 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन से मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। भारत के खिलाफ इंग्लैंड का यह चौथा 200 से अधिक का स्कोर है। ट्रेंट ब्रिज में यह भारत के विरुद्ध इंग्लैंड का तीसरा सबसे बड़ा टी-20 स्कोर भी रहा।
भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम केवल 76 रन पर सिमट गई। किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्हें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 13 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। यह लगातार पांचवां टी-20 मुकाबला रहा, जिसमें भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का यह सबसे लंबा जीतविहीन क्रम बन गया है। इससे पहले टीम लगातार चार मैचों में जीत से वंचित रही थी।
धोनी के जन्मदिन पर स्टेडियम में गूंजा स्वागत
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने जन्मदिन के अवसर पर ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में मुकाबला देखने पहुंचे। बड़े पर्दे पर उनकी तस्वीर दिखते ही दर्शकों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। धोनी काले रंग के कोट और चश्मे में नजर आए। भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को बोल्ड कर शानदार शुरुआत की। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए और भारतीय गेंदबाजों में सबसे सफल रहे।
तिलक वर्मा का विवादित स्टंप आउट
भारतीय पारी के दौरान तिलक वर्मा का स्टंप आउट भी चर्चा का विषय रहा। विकेटकीपर जोस बटलर ने उन्हें स्टंप किया। शुरुआत में यह निर्णय विवादित नजर आया, लेकिन तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद उन्हें आउट करार दिया। भारत की इस बड़ी हार ने टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब श्रृंखला में वापसी के लिए भारतीय टीम को अगले मुकाबले में हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, पहचान छिपाकर किया सफर

