जनदर्शन में पहुंचे 113 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

      Date:

      • दूरस्थ वनांचल से शहरी क्षेत्रों तक के नागरिकों ने रखीं समस्याएं, आवास, राशन, पेंशन, बिजली और राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

          कलेक्टर जनदर्शन

          जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि का भुगतान, राहत राशि, बिजली बिल में सुधार, नए राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन तथा दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे। इसके अलावा लंबित वेतन एवं मानदेय का भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच तथा नागरिकों को आजीविका के साधनों से जोड़ने संबंधी आवेदन भी जनदर्शन में प्राप्त हुए। जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          कलेक्टर दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण के निराकरण में संवेदनशीलता बरती जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें आवश्यक राहत मिल सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों के मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित आवेदनों पर की गई कार्रवाई की समय-सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

          कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा भरता है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

              विद्याभारती मध्य क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, विजेता...