बंग समाज कोरबा: राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का आयोजन

      Date:

      कोरबा। (AkhandBharatHNKP.Com) कोरबा बंग समाज के द्वारा 22 नवंबर को डीडीएम रोड स्थित कावेरी बैंक्वेट हॉल मे श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित गौरवशाली राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन समारोह का आयोजन किया गया।

          इस कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए कोरबा बंग समाज के सदस्यों द्वारा कई दिनों से वाद्य यंत्रों के साथ सुर से सुर मिलाकर अभ्यास किया जा रहा था।

          सामूहिक गायन समारोह में  प्रसिद्ध तबला वादक एवं प्राध्यापक डाॅ कुणाल दासगुप्ता ,हारमोनियम में हैप्पी पाल को संगीत देते हुए अतिन मंडल, अमित बैनर्जी, राजा मुखर्जी, उदय चैटर्जी, समित हालदार, प्रवीर कुमार दत्ता, हैप्पी पाल, मोनिका घोष, तुलसी मोइरा, रोमा मंडल द्वारा सुमधुर वंदे मातरम को सांगीतिक स्वरांजली दी गई। इस कार्यक्रम में कोरबा बंग समाज के सदस्यगण परिवार सहित उपस्थित रहें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related