कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत, राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्राम एवं विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोरबा जिले में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर साढ़े पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने कहा कि भाषण और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर देती हैं। उन्होंने बताया कि कोरबा में जिला खनिज न्यास के माध्यम से शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन, अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था, स्कूलों, छात्रावासों और आंगनबाड़ी केंद्रों की अधोसंरचना विकास सहित उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता दी जा रही है।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रीति सोहनकार, नरेंद्र पटनवार, प्राचार्य अल्का फिलिप्स सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की कलेक्टर ने की सराहना
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी बात रखने और प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के साथ नाश्ता भी दिया जा रहा है। दसवीं के बाद आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष की जिला स्तरीय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में आर्थिक स्थिति बाधा न बने, इसके लिए पात्र विद्यार्थियों की ट्यूशन और छात्रावास फीस में जिला खनिज न्यास से सहायता देने की योजना शुरू की गई है। विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए करीब 400 अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था भी की गई है। कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार नहीं जीतने वाले विद्यार्थियों का प्रयास भी सराहनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आगे चलकर देश को नई दिशा देंगे और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में योगदान देंगे।
भाषण प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किया स्थान
प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक शाला भलपहरी के अखिल कुमार प्रथम, प्राथमिक शाला नगराहीपारा की प्रियांशी मरावी द्वितीय और प्राथमिक शाला सतरेंगा की ईशिका तिर्की तृतीय रहीं। माध्यमिक वर्ग में सेजेस पंप हाउस की शुभांगी साहू प्रथम, लिटिल स्टेप स्कूल कोरबा के प्रियांशु सिंह द्वितीय और माध्यमिक शाला मड़ई की काजल मरकाम तृतीय रहीं। हाई एवं हायर सेकेंडरी वर्ग में सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका की आर्या गुप्ता प्रथम, सेजेस करतला की अनिमा अगरिया द्वितीय और पीएमश्री बालको की आयुषी सिंह तृतीय रहीं।
चित्रकला में दक्ष, गरिमा और अंतिमा ने मारी बाजी
चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ईस्ट पॉइंट इंग्लिश स्कूल दीपका के दक्ष कुमार प्रथम, प्राथमिक शाला कराईनारा की डिंपल साहू द्वितीय और सेजेस हरदीबाजार के समर साहू तृतीय रहे। माध्यमिक वर्ग में माध्यमिक शाला गुड़रूमुड़ा की गरिमा प्रथम, माध्यमिक शाला पताड़ी की श्रेया कुमारी यादव द्वितीय और केजीबीवी सेंदरीपाली की निशा राठिया तृतीय रहीं। हाई एवं हायर सेकेंडरी वर्ग में सेजेस एनसीडीसी की अंतिमा कुमारी प्रथम, हाई स्कूल देवहरी की दिशा विंध्यराज द्वितीय और सेजेस पंप हाउस की सृष्टि साहू तृतीय रहीं।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

