निगम आयुक्त पहुंचे प्रेस क्लब, परिसर के विकास हेतु तत्काल सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने अधिकारियों को दिये निर्देश

      Date:

      • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की 40 लाख की घोषणा पर शुरू हुई कार्रवाई, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा प्रेस क्लब परिसर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय बुधवार सुबह तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

          गौरतलब है कि प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रेस क्लब के विकास और विस्तार के लिए 40 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रेस क्लब पहुंचकर पूरे परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से चर्चा करते हुए आयुक्त ने उनकी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने क्लब में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने, विस्तार कार्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।

          आयुक्त ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रेस क्लब परिसर का विस्तृत सर्वे कर विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण से जुड़ा प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए, ताकि आवश्यक कार्यवाही शुरू कर क्लब को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जा सके। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, पार्षद पंकज देवांगन सहित नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

          निगम का बड़ा कदम : अब कोरबा नगर निगम का होगा अपना पेट्रोल पंप, सालाना 40 लाख तक की बचत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related