निगम का बड़ा कदम : अब कोरबा नगर निगम का होगा अपना पेट्रोल पंप, सालाना 40 लाख तक की बचत

      Date:

      • हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल पम्प स्थापना की दी सहमति, निगम कार्यालय में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को सौपा सहमति पत्र

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा ने एक और सराहनीय पहल करते हुए अपने स्वयं के पेट्रोल पंप की स्थापना की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने निगम को पेट्रोल पंप स्थापना के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही अब निगम के वाहनों को ईंधन भरवाने के लिए अलग-अलग पेट्रोल पंपों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

          निगम कार्यालय साकेत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने आयुक्त आशुतोष पांडेय को सहमति पत्र सौंपा। निगम के अपने पेट्रोल पंप की स्थापना से समय और दूरी दोनों की बचत होगी तथा निगम गैरेज के पास ही डीजल-पेट्रोल उपलब्ध होने से कार्यों में तेजी आएगी। महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन में निगम प्रशासन लंबे समय से इस दिशा में प्रयासरत था। अब पेट्रोल पंप स्थापना के लिए आवश्यक मानकों की पूर्ति के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित पेट्रोल पंप सीएसईबी चौक के समीप स्थित निगम के केंद्रीय भंडारगृह परिसर में स्थापित किया जाएगा। निगम के पास वर्तमान में करीब 150 छोटे-बड़े वाहन हैं, जिनमें ट्रक, डंपर, जेसीबी, ट्रैक्टर, कार और जीप शामिल हैं। अब निजी पेट्रोल पंपों के बजाय निगम के स्वयं के पंप से ईंधन उपलब्ध होने पर हर साल 36 से 40 लाख रुपये तक की बचत होने का अनुमान है। इस राशि का उपयोग नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

          डीजल पेट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रिक व सी.एन.जी. सिस्टम भी

          विशेष बात यह है कि प्रस्तावित पेट्रोल पंप स्टेशन पर केवल डीजल और पेट्रोल ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट और सीएनजी सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां दो डीजल पंप, एक पेट्रोल पंप, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग प्वाइंट तथा एक सीएनजी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए लगभग 1260 वर्गमीटर भूमि का उपयोग किया जाएगा।

          आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निगम कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बेंगलुरु पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 8 मजदूरों की मौत, सभी बिहार के निवासी

              बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक...