छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

          प्रशासनिक फेरबदल

          जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा, सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर तथा दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किया गया है। इंद्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं, राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय, भारती चंद्राकर को राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड), दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

          प्रशासनिक फेरबदल

          इसके अलावा गोकुल राम राबटे को जिला पंचायत मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी को जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज तथा अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रभाकर पांडेय को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शशांक पांडेय को छत्तीसगढ़ सड़क आधारभूत संरचना विकास निगम में पदस्थ किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है।

          नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोन कमिश्नरों समेत कई अधिकारियों के बदले प्रभार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी, भारत लाने की तैयारी

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपी...