अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के 18 क्षेत्रों में सघन जांच करते हुए बड़ी कार्रवाई की।

          अवैध उत्खनन

          अभियान के तहत सीतामढ़ी, बरमपुर, छुराकछार, झोराघाट, कूचापारा, मौहरा, औराभाठा, डुडगा, चाकागुड़ा, कनबेरी, कुदुरमाल, गीतारी, चिचोली, कटबितला, भैंसामुड़ा, भिलाईखुर्द, सुहागपुर तथा भैसमा क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान रेत, गिट्टी, मिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्त सात वाहनों को जब्त किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, जमनीपाली, छुरीकला, औराभाठा, पहन्दा समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध परिवहन करते पाए गए ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को नियमानुसार दर्री थाना, बाल्कोनगर थाना तथा खनिज जांच नाका रामपुर, कटघोरा एवं उरगा में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है।

          कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी

          खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कांग्रेस विधायक का धरना, देर रात खदान पहुंच जताया विरोध

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related