बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा मार्ग

      Date:

      • 24 नवंबर से 15 जनवरी तक सीनी-राजखरसावां रेलखंड में मेगा ब्लॉक, महाराष्ट्र से झारखंड-ओडिशा जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों को बदलने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसका सीधा असर बिलासपुर होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने इस अवधि में तीन ट्रेनों को रद्द करने तथा दो ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

          मेगा ब्लॉक का सबसे अधिक असर 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस पर पड़ेगा। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे रद्द किए जाएंगे। इसके अलावा नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी निर्धारित फेरे रद्द किए गए हैं। रेलवे ने कुछ निर्धारित तिथियों पर उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला किया है। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को रवाना होने से पहले ट्रेन का मार्ग और संचालन स्थिति अवश्य जांचने की सलाह दी गई है।

          14 अक्टूबर तक पहले से 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

          दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे कार्यों के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 14 अक्टूबर 2026 तक पहले ही रद्द हैं। इनमें इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में बदले मार्ग से संचालित होगी। वहीं 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

          चार राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

          लगातार रेल कार्यों और ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की तिथि, मार्ग और संचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे से जरूर प्राप्त कर लें।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की 1052 एलएचबी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related