राज्यपाल रमेन डेका से सर्वोदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट

      Date:

      राज्यपाल रमेन डेका

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संतडॉ. मणिभद्र महाराज के नेतृत्व में संचालित सर्वोदय शांति पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की।

          https://dprcg.gov.in/post/1783071159/Saints-of-the-Sarvodaya-Shanti-Padyatra-paid-a-courtesy-call-on-Governor-Shri-Deka

          इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ आगमन पर संतों का आत्मीय स्वागत करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संत समाज के विचार, जीवन मूल्य और उनकी शिक्षाएं समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल ने सर्वोदय शांति पदयात्रा को सामाजिक समरसता, अहिंसा और विश्व बंधुत्व का प्रेरक अभियान बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उल्लेखनीय है कि यह सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल से प्रारंभ होकर लगभग 1600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है। यात्रा का उद्देश्य शांति, सद्भाव, अहिंसा और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान  श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ रायपुर के अध्यक्ष अशोक पटवा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय पटवा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

           राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका ने की सौजन्य भेंट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...