समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

      Date:

      • सीएम हेल्पलाइन, पीएम स्वनिधि, किसान सम्मान निधि और अतिथि शिक्षक भर्ती सहित कई अहम योजनाओं की समीक्षा, लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और जवाबदेही बनाए रखना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए शेष पात्र किसानों का पंजीयन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए संयुक्त खाताधारक किसानों को भी नियमानुसार योजना से जोड़ने और सभी राजस्व पट्टाधारियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नगरीय निकायों में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्ट्रीट वेंडरों की पहचान कर उन्हें भी योजना से जोड़ने तथा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार और ज्यादा हितग्राहियों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के दिए निर्देश 

          शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में जल्द से जल्द अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तय समय सीमा के भीतर होनी चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण समय पर सुनिश्चित करने तथा पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग का कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में जुलाई माह के खाद्यान्न आवंटन और भंडारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी उचित मूल्य दुकानों और सोसायटियों में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण वितरण में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

          लंबित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश 

          सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति शिकायतों के निराकरण में धीमी पाई जाएगी, उनके अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीएम जन शिकायत और मुख्यमंत्री जनदर्शन से जुड़े लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। बैठक में जिला सहकारी विकास समिति के अंतर्गत आयोजित सहकारी सप्ताह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने “सहकार से समृद्धि” अभियान के तहत जिले की सभी सहकारी समितियों में पौधरोपण, किसान संगोष्ठी, उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूकता अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड प्रगति और एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन जैसे कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

          सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज व एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता करें सुनिश्चित : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बेंगलुरु पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 8 मजदूरों की मौत, सभी बिहार के निवासी

              बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक...