हरेली के पोस्टर से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भाजपा पर साधा निशाना

      Date:

      • नेता प्रतिपक्ष बोले- छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़ा है हरेली, पोस्टर से तस्वीर हटाना सोची-समझी चाल

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। हरेली तिहार के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टर में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। महंत ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और किसानों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे पर्व के पोस्टर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ महतारी को स्थान नहीं दिया जाना दुखद है।

      छत्तीसगढ़ियों की पहचान से जोड़ने की कोशिश

          चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि पोस्टर से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर हटाना सोची-समझी चाल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की पहचान और अस्मिता का प्रतीक हैं और हरेली जैसे पर्व के आयोजन में स्थानीय संस्कृति और पहचान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छत्तीसगढ़ियों को उनकी संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी की भावना से दूर करने का प्रयास कर रही है। महंत ने कहा कि प्रदेश की जनता अपनी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता से गहराई से जुड़ी हुई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इसरो में वैज्ञानिक और इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

              इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस समेत कई विषयों में...