अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की अमूल्य परंपरा और स्वस्थ जीवन का आधार

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर, समृद्ध परंपरा और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक है। वर्तमान समय में स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।

          राज्यपाल रमेन डेका

          राज्यपाल रमेन डेका रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां विद्यार्थियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के मन, विचार और भावनाओं को भी मजबूत बनाता है। योग व्यक्ति के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

          कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण दोनों एक बेहतर भविष्य की नींव हैं, इसलिए प्रकृति संरक्षण के प्रति भी सभी को जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी तथा महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सभी ने आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

          अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related