20 अगस्त को मनाई जाएगी राजीव गांधी की जयंती, नेता प्रतिपक्ष, सांसद व पूर्व मंत्री होंगे शामिल

      Date:

      • इंदिरा स्टेडियम परिसर में प्रतिमा स्थल पर होगा कार्यक्रम 

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर होगा।

          जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर और मनोज चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने बताया कि जयंती कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के सभी मोर्चों, संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की है। उक्त जानकारी कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related