राष्ट्रपति को अगवा करना ठीक नहीं, चीना बोला- मादुरो को तुरंत रिहा करे अमेरिका

      Date:

      वेनेजुएला पर हमले से न्यूयॉर्क मेयर ममदानी भी हुए नाराज

          कराकस (एजेंसी)। चीन ने अमेरिका से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की मांग की है। दोनों इस समय अमेरिका की हिरासत में हैं। अमेरिकी सेना ने उन्हें वेनेजुएला की राजधानी काराकास से पकड़कर अमेरिका लाया है।

          चीन चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह अपने देश ले जाना गलत है। इस मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए। इससे पहले भी चीन ने अमेरिका की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे एक्ट ऑफ वॉर बताया और कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी कानून दोनों का उल्लंघन है। अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उन पर हथियार-ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।

          भारत सरकार की एडवाइजरी, गैर जरूरी यात्राओं से बचें

          वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की सभी गैर जरूरी यात्राओं से बचें। इसके साथ ही एडवाइजरी में कहा गया कि सभी भारतीय जो किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें। अपनी गतिविधियों को सीमित रखें और राजधानी काराकस में भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

          अमेरिका ने किया चीन पर हमला, राष्ट्रीय समय सेंटर को भारी नुकसान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related