इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 1,787 रुपए बढ़कर 77,410 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,283 रुपए प्रति किलो बिक रही

      Date:

          नई दिल्ली.इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 12 अक्टूबर को सोना 75,623 रुपए पर था, जो अब (19 अक्टूबर) को 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,787 रुपए बढ़ी है।

          वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 89,963 रुपए पर थी, जो अब 92,283 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,320 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नोटिस का जवाब नहीं देने पर पटवारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

              एमसीबी (AkhandBharatHNKP.Com)। तहसील खड़गवां में पदस्थ पटवारी चन्द्र विजय...