प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • विश्व बैंक की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा- 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर, गरीबों के जीवन स्तर में सुधार बड़ी उपलब्धि

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि है।

          मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना देश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता रही है।

          चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related