खेलते-खेलते मुंह में डाल लिया लहसुन बम, धमाके से दो साल के मासूम की मौत

      Date:

      • दीपावली के बाद घर में जमीन पर पड़ा पटाखा बना काल, तीन दिन तक अस्पताल में चला इलाज; परिवार में पसरा मातम

      अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाले दुख में बदल गईं। घर में खेल रहे दो साल के मासूम ने जमीन पर पड़ा लहसुन बम खाने की चीज समझकर मुंह में डाल लिया। इसी दौरान पटाखा मुंह में ही फट गया। धमाके में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई।

          जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर घर में पटाखे लाकर रखे गए थे। घटना की सुबह बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर जमीन पर पड़े लहसुन बम पर पड़ी। मासूम ने उसे कोई खाने की वस्तु समझकर मुंह में डाल लिया। कुछ ही पल में पटाखा तेज धमाके के साथ फट गया। पटाखा फटने से बच्चे के मसूड़ों में गंभीर चोट आई और मुंह से लगातार खून बहने लगा। अचानक हुए धमाके से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर सीतापुर अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

          तीन दिन तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान

          अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मासूम को बचाने का हरसंभव प्रयास किया। बच्चे को खून चढ़ाया गया और मशीन की सहायता से उपचार किया गया। करीब दो से तीन दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मासूम की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related