चार दिन के शीतकालीन सत्र पर भड़के नेता प्रतिपक्ष महंत, बोले– सरकार जनता की समस्याएं सुनना ही नहीं चाहती

      Date:

      • 14 दिसंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र, अवधि कम रखने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की थी बढ़ाने की मांग

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र की अवधि महज चार दिन निर्धारित किए जाने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सत्र की कम अवधि पर नाराजगी जताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसमस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में विधानसभा में उन पर विस्तार से चर्चा के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

          डॉ. महंत ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उनका कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इन मुद्दों को सदन में उठाकर उन पर चर्चा करना जरूरी है, ताकि जनता से जुड़े सवालों का समाधान तलाशा जा सके। उन्होंने कहा कि चार दिन का सत्र इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आए दिन अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महंत के अनुसार, सरकार को इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। विधानसभा जनता की आवाज उठाने का महत्वपूर्ण मंच है और यहां जनहित से जुड़े विषयों पर पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए।

          सरकार पर चर्चा से बचने का लगाया आरोप

          चार दिवसीय सत्र को लेकर महंत ने आरोप लगाया कि सरकार की तैयारी केवल शासकीय कामकाज निपटाने तक सीमित दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन कम अवधि के कारण जरूरी विषयों को सदन में उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। महंत ने सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विपक्ष की भूमिका को पर्याप्त महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कुछ सुनना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाना है, लेकिन इसके लिए सत्र की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।

          तिवरता का पंचायत भवन बना ग्रामीण विकास की मिसाल, डॉ. चरणदास महंत ने की सराहना

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related