छत्तीसगढ़ : सरकारी स्कूलों में होगी स्पेशल एजुकेटर की भर्ती

      13 अक्टूबर तक दे सकते हैं आवेदन, मेरिट के आधार पर होगा चयन

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी और इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के रिक्त पद शामिल हैं।
          लोक शिक्षण संचालनालय से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 100 पदों पर ये भर्ती होगी। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में इच्छुक उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने के लिए की जा रही है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और 13 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार आवेदन डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। बता दे कि स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने का निर्णय कैबिनेट बैठक में हुआ था। जिसके बाद विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

          अधूरे दस्तावेज वाले फॉर्म हो जाएंगे रिजेक्ट

          स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरण विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें और सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार कर आवेदन करें, नहीं तो वे फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे।

          विशेष शिक्षा छात्रों को देंगे स्पेशल एजुकेटर

          इस भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रदेश के स्कूलों में विशेष शिक्षा को मजबूत करना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। स्पेशल एजुकेटर का मुख्य कार्य विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए शैक्षणिक सहायता देना और उनके विकास में मार्गदर्शन करना होगा। प्रदेश में स्पेशल एजुकेटरों की संख्या वर्तमान में पर्याप्त नहीं है, इसलिए इस भर्ती से स्कूलों में विशेष शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों बढऩे की संभावना है। राज्य सरकार ने कहा है कि सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाए और छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें।

          छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख : मुख्यमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related