बिहार चनुाव : सभी संविदाकर्मियों को किया जाएगा स्थायी : तेजस्वी यादव

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के बीच एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेस में यह ऐलान किया।
          तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना कारण बताए संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं। उनके वेतन से 18 प्रतिशत जीएसटी काट लिया जाता है। महिला संविदाकर्मियों के साथ तो और भी दिक्कत है। उन्हें दो दिनों का लीव भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार सभी संविदाकर्मियो को स्थायी करेगी। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अधिकारियों की कमीशन खोरी के कारण संविदा कर्मियों के पद पर बहाली नहीं निकलती है। जब वेतन से 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जाता है तो इन्हें परमानेंट ही क्यों नहीं कर दिया जाता है। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीविका दीदियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदियों को पक्की नौकरी दी जाएगी। उन्हें हर महीने 30 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा लिए गए लोन पर ब्याज को माफ करने का भी ऐलान किया। साथ ही महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदियों को दो वर्ष तक ब्याजमुक्त लोन मुहैया कराया जाएगा। साथ ही जीविका दीदियों को 5 लाख तक का बीमा सरकार की ओर से कराए जाने का वादा किया।

          मां योजना का भी किया ऐलान

          तेजस्वी यादव ने मां योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एम से मकान, ए अन्न और ए से आमदनी। उन्होंने कहा कि प्रति माह 2.5 हजार, सालाना 30 हजार और 5 साल का 1.5 लाख रुपया माई बहन योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर दिया जाएगा। हमने पहले भी घोषणा की है कि बेटी (BETI)) योजना, मां (MAA) योजना हम लाएंगे। बेटी योजना के तहत जब से हमारी बेटियां पैदा होंगी तब से उन्हें आय दिलाने तक यह योजना चलेगी। मां (MAA) योजना भी लाई जाएगी जिसके तहत महिलाएं जिनके पास मकान नहीं है, उनके मकान, अन्न और आमदनी की व्यवस्था करवाई जाएगी।

          बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव ने किया हर घर सरकारी नौकरी का वादा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related