बीजापुर एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

      Date:

      • बोले- बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से समझौता नहीं, शिकायत दबाने या कार्रवाई में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों की नियमित जांच कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को ऐसा सुरक्षित वातावरण मिले, जहां वे बिना भय या संकोच के अपनी शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत की अनदेखी की गई, उसे दबाने का प्रयास हुआ या कार्रवाई में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने छात्रावासों में अधीक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति, परिसर की सुरक्षा तथा शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा है। जरूरत पडऩे पर प्रभावित छात्राओं को परामर्श और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

          हर पात्र परिवार को समय पर पूरा राशन मिले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related