नशे में 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 6 घंटे तक मचाता रहा हंगामा

      Date:

      • पत्नी-बच्चे और ग्रामीण नीचे से लगाते रहे आवाज, पुलिस व तहसीलदार की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। करतला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक को ऊपर देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पत्नी और बच्चे भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह करीब छह घंटे तक टॉवर पर बैठा रहा।

          युवक की पहचान देव सिंह राठिया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को भी बुलाया गया। हाईटेंशन लाइन के कारण युवक की जान को खतरा था, इसलिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी देर की मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ और सुरक्षित जमीन पर आ गया। पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। उसने टॉवर पर चढऩे का कदम क्यों उठाया, इसकी पूछताछ की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related