15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में ठोका सबसे तेज अर्धशतक, 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

      Date:

      दांबुला (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट को एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है। इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

          वैभव सूर्यवंशी

          दांबुला स्थित रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनका फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। पारी की पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। युवा बल्लेबाज ने महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर करीब 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाते ही 50 रन पूरे किए और लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्या वीररत्ने के नाम दर्ज था।

          29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट

          वैभव की यह पारी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन औसत रहा था और हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी बहस भी चर्चा में रही थी। ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उन्होंने बल्ले से जवाब देकर आलोचकों को शांत कर दिया। हालांकि तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव शतक से चूक गए और 29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए। उनकी पारी ने इंडिया ए को मजबूत शुरुआत दिलाते हुए मैच का पूरा माहौल बदल दिया।

          लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

          • 11 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए, 2026)
          • 12 गेंद – कौशल्या वीररत्ने (2005/06)
          • 13 गेंद – थिसारा परेरा (2020/21)
          • 14 गेंद – रोरी क्लेनवेल्ट (2010/11)

          भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी का चयन, श्रेयस अय्यर T-20 टीम के कप्तान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एसईसीएल योग महोत्सव के तहत महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर...