योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांकेर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में योग को लेकर उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में कांकेर जिले में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          इस अवसर पर विधायक कांकेर आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, भारतीय खाद निगम सदस्य हलधर साहू, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, डीएफओ रौनक गोयल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि योग और अध्यात्म भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनके प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उद्देश्य है कि प्रदेश के नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहें। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता बल्कि मानसिक विकास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

          https://dprcg.gov.in/post/1782027782/योग-से-शारीरिक-व-मानसिक-विकास-होता-है-इसे-जीवन-में-अपनाएं-मंत्री-श्री-लखनलाल-देवांगन

          स्वस्थ जीवन और नशा मुक्त भारत के लिए योग जरूरी

          मंत्री देवांगन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली के कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे समय में योग सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि योग के माध्यम से आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा प्राप्त करते थे और आज हमें भी उसी परंपरा को अपनाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

          विधायक नेताम ने नियमित योग करने का किया आह्वान

          कार्यक्रम में विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मोहन सेनापति, उपेश्वर ठाकुर और कुश साहू ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इसमें ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, पवन मुक्तासन, मकरासन, प्राणायाम, नाड़ी शोधन सहित कई योग मुद्राएं शामिल रहीं। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का भी सामूहिक अभ्यास कराया गया।

          जिलेभर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

          अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पार्षद उगेश्वरी उईके, शकुंतला जैन, दिलीप जायसवाल, राजा देवनानी, पप्पू मोटवानी, राजा पांडे, संजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

          मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर ने 36 करोड़ 73 लाख रुपये की जलप्रदाय योजना का किया शुभारंभ, 60 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एसईसीएल योग महोत्सव के तहत महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर...