मंदिरहसौद। राजधानी रायपुर में मंदिरहसौद पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी कर रहे 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 165 किलों गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 24.75 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मंदिरहसौद पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से महासमुंद होते हुए रायपुर की ओर गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद थाना मंदिरहसौद पुलिस ने नाकाबंदी की और महासमुंद की ओर से आ रही संदिग्ध गाड़ियों को रोककर तलाशी ली। एक्सयूवी 500 (सीजी 13 एस 0999) और थार (सीजी 04 पीएफ 6897) वाहनों से 165 किलो गांजा बरामद किया गया।जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को गिराफ्तार किया है, जिनमें से एक भूपेंद्र कुमार देवदास ( उम्र 33 वर्ष) राजनांदगांव और अन्य दो वसीम अहमद (उम्र 29 वर्ष) , शहजाद खान (उम्र 30 वर्ष) राजस्थान के रहने वाले है। इन तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख का गांजा जब्त
Popular
More like thisRelated
सनसनीखेज खुलासा : साइको किलर ने शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, कुत्ते पर किया था परीक्षण
बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक ऐसा...
कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, आमाटोला जंगल से नक्सलियों का हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी...
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2 नए योजनाओं को मंजूरी, बायोगैस नीति का किया गया अनुमोदन
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी...
28 जून को होगी उच्च न्यायालय डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा, 35 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 9,856 अभ्यर्थी
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से...
