जनदर्शन में सुनी गई आमजनो की समस्याएं, 58 आवेदन हुए प्राप्त

      Date:

      • सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिया जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

          जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व संबंधी प्रकरण, विद्युत आपूर्ति, अतिथि शिक्षक नियुक्ति, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित मांगें एवं शिकायतें प्रमुख रहीं। सीईओ श्री नाग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता, जवाबदेही और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, बच्चों की पढ़ाई और किसानों की परेशानी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related