गरियाबंद। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है. दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की वजह से तमाम घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

नेशनल हाइवे पर यात्री बस पलटने से 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर…
Popular
More like thisRelated
मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नाम उनके नाम पर करने की घोषणा
बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के...
कोरबा में घर के भीतर मिला महिला का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका
पाली थाना क्षेत्र के जमनीमुड़ा गांव की घटना,...
त्योहारी सीजन में निगम प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, बाजार व्यवस्था का लिया जायजा
व्यापारियों को दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने...
सफाई कार्य में लापरवाही पर दो ठेकेदारों पर नगर निगम ने लगाया 20 हजार रुपये का जुर्माना
बरूण गोस्वामी कंस्ट्रक्शन पर 15 हजार और राजेश्वरी...
