रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है. इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आकाश युवा चेहरा है. युवा जोश है. पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. लोगों के बीच जाएंगे. जो नाराज हैं उनसे भी बात करेंगे. सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, सभी कार्यकर्ता जुटकर इस लड़ाई को लड़ेंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को मैदान में उतारा, PCC चीफ बैज बोले – सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे
Popular
More like thisRelated
गांव की पगडंडियों से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे सुकमा के चार आदिवासी विद्यार्थी, NIFT में चयन से बढ़ाया जिले का मान
किसान और सामान्य परिवारों के बच्चों ने हासिल...
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
हाथी प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था, खरीदी केंद्रों...
न्यूजीलैंड के सामने 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, 244 रन से मिली करारी शिकस्त; रोहित-विराट समेत तीन दिग्गज शून्य पर आउट
वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी...
भारतीय वायु सेना अधिकारी बनने का मौका, 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11 दिसंबर अंतिम तिथि
फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में होगी नियुक्ति,...
