प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए वायनाड पहुंचीं, कहा- BJP प्लानिंग के साथ समाज में नफरत-गुस्सा फैला रही

      Date:

          वायनाड. प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर अपना चुनाव प्रचार सोमवार से शुरू कर दिया। राहुल गांधी के रायबरेली सीट चुनने के बाद वायनाड सीट से कांग्रेस ने प्रियंका को कैंडिडेट बनाया है। यहां 20 नवंबर को चुनाव है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

          प्रियंका ने वायनाड पहुंचने पर पहले रोड शो किया फिर मीनांगड़ी में रैली की। उन्होंने कहा कि हम जिस दौर में हैं, उसमें केंद्र में भाजपा की सरकार है। ये सरकार प्लानिंग के साथ समाज में नफरत और गुस्सा फैलाती है। हमने अल्पसंख्यकों पर हमले देखे हैं, मणिपुर में जो हुआ सबसे ने देखा है।

          उन्होंने कहा कि हमारे संविधान के मूल्यों को लगातार मिटाया जा रहा है। जनता के भले की जगह पीएम के खास दोस्तों के भले के लिए पॉलिसी बनाई जा रही हैं। किसानों-आदिवासियों की जमीनें बड़े व्यापारियों को दी जाती हैं।

          प्रियंका ने कहा कि मेरा भाई राहुल जैसा होना आसान नहीं है। उन्होंने 10 साल तक भाजपा के क्रूर हमले झेले। उनके बारे में झूठ फैलाया गया। ऐसा होना ग्लोबल पॉलिटिक्स में बहुत अलग है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...