Friday, February 6, 2026

बिलासपुर रेलवे : छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें कैंसिल

गुजरात-महाराष्ट्र-बंगाल समेत 7 राज्य के यात्री परेशान होंगे, 27 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाडिय़ां

Date:

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर रेलवे 23 से 27 अगस्त तक रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि, 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, जम्मू, जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
बिलासपुर रेलवे रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। बिलासपुर रेलवे इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोडऩे और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

बदले रूट पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस

  • 23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी।
  • 25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी

  • 24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
  • 23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
  • 25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से ही रवाना होगी।

South East Central Railway :16 दिन तक रद्द रहेंगी 30 ट्रेनें, 6 गाडिय़ों का बदला गया रूट

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...