अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी

      बीच रास्ते से लौटा विमान; 180 से अधिक लोग थे सवार

      Date:

          कोच्चि (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। केरल के कोच्चि से रवाना हुआ इंडिगो के एक विमान को वापस कोच्चि में उतारना पड़ा। यह विमान कोच्चि से रवाना होकर अबू धाबी जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही तकनीकी खराबी देखने को मिला, जिसके बाद विमान को वापस लौटने के निर्देश दिए गए। अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरता रहा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

          दूसरे विमान से यात्रियों को पहुंचाया 

          फिलहाल इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण विमान बीती रात लगभग 1:44 बजे कोच्चि लौट आया। उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया।

          इंदौर में भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

          बता दें कि एक अन्य मामले में एक दिन पहले ही राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में खराबी का मामला सामने आया। इस प्लेन के इंजन में भी खराबी के बारे में पता चला है। प्लेन के इंजन में खराबी के बारे में उस समय पता चला जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने गैर-जानलेवा आपात स्थिति के लिए ‘पैन-पैन’ का संदेश दिया। एयरपोर्ट के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

          अमेरिका- बोइंग विमान में लगी आग : 179 लोगों की बाल-बाल बची जान,America- Boeing plane caught fire: 179 people narrowly escaped death

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...