लखनऊ एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, टेकऑफ के बाद नही उड़ी फ्लाइट

      अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

      Date:

          लखनऊ (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर एक विमान टेक ऑफ नहीं कर सका। रनवे पर इस विमान ने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन उड़ान नहीं भर सका। इस विमान पर अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं। विमान में कुल 151 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
          लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लाइट संख्या 6 ई-2111 में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ-दिल्ली रूट पर उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से ठीक पहले ही रुक गई। रनवे पर तेज रफ्तार से दौडऩे के बाद भी फ्लाइट हवा में उठ नहीं पाया था। फ्लाइट कैप्टन ने सूझबूझ दिखाते हुए अंतिम छोर से पहले ही फ्लाइट को रोक दिया था। इस फ्लाइट में करीब 151 यात्री सवार थे। सूत्रों का कहना है कि इसी फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। सभी यात्रियों के चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि ईश्वर ने बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो यह इंडिगो की फ्लाइट थी, फ्लाइट करीब 11 बजे उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के रफ्तार भरते ही असमान्य सी आवाज सुनाई दी। फ्लाइट को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला, जिसके चलते उसे हवा में उठाने की स्थिति नहीं बन सकी। इस पर पायलट ने तुरंत एटीसी को अबेंडिंग टेक ऑफ की सूचना दी और आपातकालीन ब्रेक लगाकर फ्लाइट को रोक दिया था।

          दूसरी फ्लाइट से गए सभी यात्री

          एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि फ्लाइट में दिक्कत आने की वजह से प्लेन उड़ नहीं पाया था। सुरक्षा को देखते हुए सभी यात्रियों को सकुशल फ्लाइट से उतारकर बाद से दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है। इस फ्लाइट में डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे। फिलहाल पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टाल दिया गया है। सभी यात्रियों को अगली फ्लाइट से उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है।

          अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...