नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की बात

      शांति बहाली में समर्थन का दोहराया वादा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की और हाल ही में हुई दुखद घटनाओं पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत के अटूट समर्थन का भरोसा दिलाया। साथ ही, उन्होंने नेपाल के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर सुशीला कार्की और नेपाल के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
          8 सितंबर को हिंसक झड़पों और विरोध प्रदर्शनों की वजह से संसद भंग होने के बाद सुशीला कार्की की ओर से नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद हुई है। इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व मुख्य रूप से जेनरेशन जेड युवा कार्यकर्ताओं ने किया था। प्रदर्शन भ्रष्टाचार, जवाबदेही की कमी और राजनीतिक अभिजात वर्ग की कथित विफलता को लेकर बढ़ती निराशा से उपजे थे। आंदोलन तत्कालीन नेपाली सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुरू हुआ था। नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और अब पहली महिला प्रधानमंत्री कार्की को जेनरेशन जेड के नेतृत्व वाले आंदोलन का समर्थन प्राप्त है, जिसने पिछले कुछ दिनों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। वह 5 मार्च, 2026 तक इस पद पर रहेंगी, जिसके बाद इस पद के लिए नए चुनाव होंगे, जिनका चयन निर्वाचित संसद द्वारा किया जाएगा। नेपाल की 73 वर्षीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद बीते शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक रूप से अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में उनके नाम का समर्थन किया।

          भारतीय राजदूत ने की थी मुलाकात

          इससे पहले नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सिंह दरबार स्थित सुशीला कार्की से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की थी। नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए पोस्ट के अनुसार, बैठक के दौरान राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्की की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश दिया। राजदूत श्रीवास्तव ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

          पीएम मोदी ने बताया था महिला सशक्तीकरण का उदाहरण

          मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की की नियुक्ति को महिला सशक्तीकरण का एक शानदार उदाहरण बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत और नेपाल साझा इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक रिश्तों से जुड़े हुए गहरे दोस्त हैं। मोदी ने जोर देकर कहा था, मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से कार्की को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पिछले हफ्ते देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं।

          कार्की की नियुक्ति से खत्म हुई उथल-पुथल

          कार्की की नियुक्ति ने कई दिनों से चली आ रही सियासी उथल-पुथल को खत्म कर दिया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर पाबंदी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। कार्की को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, शीर्ष सैन्य अधिकारियों और युवा प्रदर्शनकारियों की एक बैठक के बाद अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपा गया था।

          मैं शिव भक्त हूं सारा जहर निगल लेता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...