2 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे ब्रिटिश के पीएम

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करेंगे मुलाकात

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक से पहले बुधवार को भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार ने लंदन से एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ आए स्टार्मर का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
          प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को मुंबई में मुलाकात करेंगे। वो शहर में सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मंच और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में शामिल होंगे। मोदी और स्टार्मर अपनी बैठक के दौरान व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष, रक्षा, जलवायु एवं ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी पहलों के विजन 2035 के खाके के अनुरूप भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते से पैदा हुए अवसरों को लेकर व्यवसायों और उद्योग जगत के लोगों के साथ चर्चा करेंगे। यह समझौता भविष्य की भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी का एक केंद्रीय स्तंभ है। वो क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों नेता उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और इनोवेटर्स के साथ भी बातचीत करेंगे।

          अहम है स्टार्मर का भारत दौरा

          प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान हुए व्यापार समझौते पर आगे बढ़ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के दवाब के बीच दोनों देश अपनी व्यापारिक और भू-राजनीतिक संबंधों को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं।

          आज का भारत कौशल को देता है प्राथमिकता : प्रधानमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...