पाक और अफगान में युद्धविराम, कतर में हुई वार्ता में बनी सहमति

      Date:

          दोहा (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कतर के दोहा में आयोजित वार्ता के दौरान दोनों देशों ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता तुर्की ने की थी। कतर ने कहा कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में और बैठकें करने पर सहमत हुए हैं ताकि युद्धविराम स्थायी रहे और इसे सही तरीके से लागू किया जा सके। यह शांति वार्ता हाल ही में हुई लड़ाई के बाद हुई है। इस लड़ाई दोनों देशों के कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।
          जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब ने किया जबकि पाकिस्तान की ओर से रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ तालिबान प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में शामिल रहे। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले चार वर्षों में 1,200 से अधिक बार अफगानिस्तान की सीमा और 710 बार उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। अफगान सूत्रों ने यह दावा किया। पिछले सप्ताह काबुल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद सैन्य झड़पें शुरू हो गईं थीं। कई वर्षों के धैर्य और संयम के बाद, अफगानिस्तान ने 11 अक्टूबर को डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के खिलाफ सीमित जवाबी सैन्य अभियान चलाकर अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

          पाकिस्तान के हमले में 102 नागरिकों की मौत

          पिछले चार वर्षों में की गई पाकिस्तानी कार्रवाइयों का डिटेल्स शेयर करते हुए सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा बलों ने 1,200 से अधिक बार सीमा का उल्लंघन किया तथा मोर्टार दागे। 2024 की शुरुआत से अब तक हमलों के कारण 102 नागरिक और अफगान सीमा रक्षक मारे गए हैं और 139 अन्य घायल हुए हैं। पिछले चार वर्षों में पाकिस्तानी सेना ने 712 से अधिक हवाई उल्लंघन किए हैं, जिनमें नूरिस्तान, कुनार, नांगरहार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में विमानों और ड्रोन से बमबारी की 16 घटनाएं शामिल हैं, जिनमें 114 पाकिस्तानी आदिवासी शरणार्थी, अफगान नागरिक और अफगान सीमा रक्षक मारे गए।

          पाकिस्तान के हवाई हमले में तीन अफगानिस्तान क्रिकेटरों की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related