मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ

      प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

      Date:

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की।

          https://dprcg.gov.in/post/1761644322/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai-took-the-benefit-of-darshan-of-Mahaprabhu-Shri-Jagannath-wished-for-happiness-prosperity-and-welfare-of-the-people-of-the-state
          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर परिसर में जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी के सदस्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत ऐसी धार्मिक परंपराओं से ही सशक्त होती है। ऐसे आयोजन समाज को एकता, श्रद्धा और भक्ति के सूत्र में जोड़ते हैं। उन्होंने समिति को इस पावन आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रीराम कथा महोत्सव में हुए शामिल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...