गुजरात में आईएसआईएस के तीन आतंकी पकड़ाए

      देशभर में आतंकी हमले की थी योजना, हथियार जमा करने पहुंचे थे गुजरात

      Date:

          गांधीनगर (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। गुजरात एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुजरात एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे।
          गुजरात एटीएस ने बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। गुजरात एटीएस ने बताया गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे। भारत ने जब से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को अंजाम दिया है, तब से आतंकी डरे हुए हैं और छिपकर आतंकी साजिशें रच रहे हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और आतंकियों की नापाक साजिशों को नाकाम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी शनिवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दरअसल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाब में जब सुरक्षाबलों ने फायरिंग की तो उसमें 2 आतंकी मारे गए थे।

          4 महीने पहले भी पकड़ाए थे 4 आतंकी

          इससे पहले गुजरात एटीएस ने अगस्त महीने में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो को गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से अरेस्ट किया गया था। चारों नकली नोटों के रैकेट और आतंकी संगठन से लोगों को जोडऩे का काम कर रहे थे।

          दिल्ली में ब्लास्ट की साजिश नाकाम, दो आतंकी पकड़ाए

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...