Friday, February 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

Date:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए।

https://dprcg.gov.in/post/1762769004/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai-paid-a-courtesy-call-on-Gujarat-Chief-Minister-Shri-Bhupendra-Patel-in-Gandhinagar
इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव पर आधारित बस्तर आर्ट तथा बस्तर दशहरा की कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री साय को शुभकामनाएँ दीं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।

मुख्यमंत्री से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की मुलाकात

Share post:

Popular

More like this
Related