रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष की परीक्षा में टॉप-10 सूची में दो लड़कियों ने जगह बनाई, जबकि अन्य 8 स्थानों पर लड़कों का दबदबा रहा। परीक्षार्थी psc.cg.gov पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नवंबर 2024 में PSC ने कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। शुरुआती परीक्षा फरवरी में और मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून तक आयोजित हुई थी। 31 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। पदों से तीन गुना यानी 643 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई क्रमबद्ध मेरिट लिस्ट है। आयोग के अनुसार, अब अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक (Order of Preference Form) और मेरिट क्रम को ध्यान में रखते हुए पदों के आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। आवंटन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम चयन सूची अलग से जारी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेजों में होगी सीधी भर्ती

