सीजी बोर्ड : 12वीं की 20 व 10 वीं की 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

      डेढ़ महीने पहले माशिमं ने शेड्यूल किया जारी

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( सीजी बोर्ड ) ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी वहीं 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। 12वीं की परीक्षा 18 मार्च तो 10वीं की परीक्षा का समापन 13 मार्च को होगा। इस तरह 10वीं के पर्चे 21 दिन तो 12वीं के पर्च 27 दिनों में खत्म होंगे।
          छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( सीजी बोर्ड ) ने बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। इसके अनुसार 12वीं का पहला पर्चा भूगोल व भौतिक शास्त्र होगा। आखिरी परीक्षा मनोविज्ञान विषय की होगी। इसी तरह 10वीं के परीक्षार्थी पहल पेपर हिन्दी व अंतिम पर्चा व्यवसायिक पाठ्यक्रम का लिखेंगे। दृष्टिहिन छात्रों की अंतिम परीक्षा संगीत व मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा 13 मार्च को होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक निधार्रित है। सुबह 9 बजे परीक्षार्थी केन्द्रों में स्थान ग्रहण कर लेंगे। 9.05 से उत्तर पुस्तिका का वितरण होगा। 5 मिनट बाद 9.10 मिनट से प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। उत्तर लेखन कार्य का समय प्रात: 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा। समय सारणी जारी होने के साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों की टेंशन बढ़ गई है।

          छात्रों के लिए सलाह

          छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ें और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं बिना किसी समस्या के ठीक तरह से हो सकें। इस टाइम टेबल की मदद से छात्र अपनी पढ़ाई की प्लानिंग पहले से बना सकेंगे और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...