केवीएस और एनवीएस के 14,967 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

      जनवरी 2025 में होंगे एग्जाम

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस ) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 14,967 रिक्तियों को भरने का उद्देश्य है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण, यानी टियर 1 परीक्षा, जनवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।

          केवीएस इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर उपलब्ध आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती का लक्ष्य केवीएस में कुल 9126 और एनवीएस में कुल 5841 पदों को भरना है।

          रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है

          पोस्ट नामकेवीएस रिक्तियांएनवीएस रिक्तियांकुल रिक्तियां
          सहायक आयुक्त8917
          प्रधानाचार्य13493227
          वाइस प्रिंसिपल5858
          स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)1,4651,5132,978
          PGT (आधुनिक भारतीय भाषा)1818
          प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)2,7942,9785,772
          TGT (तीसरी भाषा)443443
          लाइब्रेरियन147147
          प्राथमिक शिक्षक (PRT)3,3653,365
          गैर-शिक्षण पद1,1447871,931
          कुल9,1265,84114,967

          किस दिन होगी परीक्षा?

          केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती अधिसूचना के अनुसार, टियर-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा कार्यक्रम और टियर-1 के प्रवेश पत्र की जानकारी उम्मीदवारों के ऑनलाइन लॉगिन में समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि, उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...