पति पर घरेलू हिंसा के आरोप के बाद छलका बॉलीवुड एक्ट्रेस का दर्द, बोली- मैं अकेली हूं

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलीना जेटली ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है। इस के साथ ही कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कुछ वक्त बाद ही सेलीना जेटली ने लंबा-चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट भी साझा किया और बताया कि वो अकेली हैं और लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में पूरी आपबीती सुनाई है।
          सेलीना जेटली ने अपने हालिया लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा अपनी जिंदगी के सबसे मजबूत और सबसे मुश्किल तूफान के बीच मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं अकेले लड़ती रहूंगी। बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मेरी दुनिया की छत उन सभी खंभों के बिना होगी जिन पर कभी मेरी दुनिया टिकी थी। मेरे माता-पिता, मेरा भाई, मेरे बच्चे, और वो जिसने मेरे साथ खड़े रहने, मुझसे प्यार करने, मेरी देखभाल करने और मेरे साथ हर मुश्किल सहने का वादा किया था।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...