Saturday, February 7, 2026

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव

100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल भी बनाएगी कंपनी

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग 1200 करोड़ के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा।

https://dprcg.gov.in/post/1764068374/Raipur-APL-Apollo-Industries-has-proposed-an-investment-of-Rs-1-200-crore-in-Chhattisgarh-and-will-also-build-a-100-bed-charity-hospital
कंपनी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर गंभीरता से काम कर रही है। निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति और तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे को देखते हुए पेश किया गया है। बैठक में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की घोषणा भी की गई। एपीएल अपोलो ग्रुप ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तरों का एक आधुनिक चैरिटी अस्पताल भी जल्द शुरू करेगा, जिससे आम जनता को किफ़ायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेंगी।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ पेवेलियन का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...