छत्तीसगढ़ : प्रदेश में आज से बढ़ेगी ठंड, कोल्ड वेव का अलर्ट

      स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, हाइपोथर्मिया का खतरा

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढऩे की संभावना है। अनुमान है कि 2 से 3 डिग्री तक पारा में गिरावट हो सकती है साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
          मौसम विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें। बेहद जरूरी हो तभी यात्रा करें और पूरी तरह गर्म कपड़ों का उपयोग करें। इस बदलते मौसम में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, हालांकि पिछले कुछ दिनों में यहां तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। न्यूनतम तापमान तीन दिनों में 10°C से बढ़कर 15.2°C तक पहुंच गया। वहीं रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर करीब 16.8°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7°C दंतेवाड़ा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। खास बात यह है कि पांच दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर में पहली बार दर्ज किया गया इतना कम स्तर है।

          एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...