Friday, February 6, 2026

अरूणाचल प्रदेश हमारा है हमारा ही रहेगा : भारत

चीन बोला- अरुणाचल हमारा, इस पर भारत का अवैध कब्जा, हम इसे मान्यता नहीं देते

Date:

अरुणाचल प्रदेश
भारतीय महिला पेम वांगजॉम थांगडॉक

बीजिंग (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। अरुणाचल प्रदेश को चीन ने मंगलवार को अपना हिस्सा बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के अवैध तरीके से बसाए अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी। चीन का यह बयान भारतीय महिला पेम वांगजॉम थांगडॉक के साथ शंघाई एयरपोर्ट पर बदसलूकी के आरोपों के सवाल पर आया। चीन ने पेम के साथ बदसलूकी के आरोपों को भी नकार दिया है।
चीन के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीन चाहे जितना भी इनकार करे, सच्चाई नहीं बदल सकती। जायसवाल ने बताया कि भारत ने पेम की हिरासत के मामले को चीन के सामने कड़े शब्दों में उठाया है। चीनी अधिकारी अब तक यह नहीं बता पाए हैं कि महिला को क्यों रोका गया। चीन के अपने नियम भी 24 घंटे तक बिना वीजा ट्रांजिट की अनुमति देते हैं, जो सभी देशों के नागरिकों पर लागू होते हैं।

भारतीय महिला के पासपोर्ट को बताया अवैध

ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय पेम ने आरोप लगाया था कि चीनी अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को अवैध बताया था, क्योंकि उसमें जन्मस्थान के तौर पर अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था। वह 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं। शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर उनका 3 घंटे का ट्रांजिट था। इसके जवाब में चीनी प्रवक्ताओ ने कहा कि महिला के साथ कोई जबरदस्ती, हिरासत या परेशान करने जैसा व्यवहार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने महिला को आराम, पानी और खाने की सुविधा भी दी।

अरुणाचल की महिला ने दिया भारतीयों में एकता का संदेश

चीन में उत्पीडऩ का सामना करने वाली अरुणाचल प्रदेश की महिला ने शंघाई हवाई अड्डे की घटना के बाद ट्रोल्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जो भी कदम उठाती है, वह केवल मेरे हित में नहीं, सभी भारतीयों के हित में है। अपने इस जवाब से उन्होंने सभी भारतीयों में एकता का संदेश दिया।

चीन बोला जांगनान यानि अरुणाचल प्रदेश हमारा,भारत का अवैध कब्ज़ा

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...