स्पोर्ट्स ब्यूरो। (एजेंसी )। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के इंजर्ड होने के कारण भारत के रोहित शर्मा 781 अंक के साथ एक बार फिर ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन हासिल की। डेरिल मिचेल 766 अंक के साथ दुसरे नंबर पर बने हुए है।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल।
पुरुषों की ODI बल्लेबाजी रैंकिंग (टॉप-10)
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | देश | रेटिंग अंक |
| 1 | रोहित शर्मा | भारत | 781 |
| 2 | डेरिल मिशेल | न्यूज़ीलैंड | 766 |
| 3 | इब्राहिम जादरान | अफगानिस्तान | 764 |
| 4 | शुभमन गिल | भारत | 745 |
| 5 | विराट कोहली | भारत | 725 |
| 6 | बाबर आज़म | पाकिस्तान | 722 |
| 7 | हैरी टेक्टर | आयरलैंड | 708 |
| 8 | श्रेयस अय्यर | भारत | 700 |
| 9 | चरित असलंका | श्रीलंका | 690 |
| 10 | शाई होप | वेस्टइंडीज़ | 689 |
बता दे की रोहित शर्मा ने 25 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला, उन्हें मिचेल के इंजर्ड होने का फायदा मिला। रोहित ने इससे पहले 29 अक्टूबर को पहली बार टॉप पोजिशन हासिल की था। वनडे बैटिंग रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 764 की है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल 745 अंक के साथ अब नंबर चार पर हैं।

